इशारों को समझिए, आप भी पकड़ लेंगे भूत
यदि घर के किसी खास कमरे में किन्हीं कारणों से परिवार के किसी भी सदस्य को नींद नहीं आती है या किसी खास कमरे में सोने पर तरह-तरह के डरावने सपने दिखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके घर में या उस खास कमरे में बुरी शक्तियों का वास है. ऐसा कोई भी अनुभव होने पर तुरंत किसी वास्तुशास्त्री या पंडित से संपर्क करें और उस बुरी शक्ति से तुरंत मुक्ति पा लें, अन्यथा वह नकारात्मक शक्ति आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा सकती है.
इन बुरी और नकारात्मक शक्तियों को पहचानने के लिए आपको न तो किसी मशीन की जरुरत है और न किसी विशेष साधन की. आप बस कुछ खास लक्षणों से जान सकते हैं कि आपके आप-पास कुछ पारलौकिक शक्तियां मौजूद हैं. जैसे आपके घर में कोई पालतू जानवर जैसे कुत्ता, बिल्ली है और उनका व्यवहार अचानक से बदल जाए तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी का संकेत हो सकता है.
इस सृष्टि में जो उत्पन्न हुआ है, उसका नाश भी होना है व दोबारा उत्पन्न होकर फिर से नाश होना है यह क्रम नियमित रूप से चलता रहता है. सृष्टि के इस चक्र से मनुष्य भी बंधा है. इस चक्र की प्रक्रिया से अलग कुछ भी होने से भूत-प्रेत की योनी उत्पन्न होती है. अगर आपको अक्सर अपने घर में किसी की मौजूदगी का एहसास होने लगे, जबकि वहां कोई न हो. ऐसे हालात में आपको अपने घर में रह रही नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय तुरंत करने चाहिए
भूत-प्रेत या नकारात्मक ऊर्जा एक अदृश्य शक्ति होती है जो कभी भी कहीं भी हो सकती है. इन चीजों को हम देख नहीं सकते लेकिन कुछ ऐसे संकेत हैं जो आपको यह बता देती है कि आपका घर और आपके आस-पास नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय है. अगर आपके घर में अक्सर सब कुछ सामान्य हो और आप तेज सुगंध को अनुभव करते हैं तो इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी हो सकता है. यानी अगर आपके घर में किसी तरह का कुछ अलग नहीं हुआ हो, फिर भी आपको लगे की आपके घर से अजीब सी गंध आ रही है तो यह अशुभ संकेत हो सकता है
जैसे अकाल मृत्यु का होना एक ऐसा कारण है जिसे तर्क के दृष्टिकोण पर परखा जा सकता है. सृष्टि के चक्र से हटकर आत्मा भटकाव की स्थिति में आ जाती है. इसी प्रकार की आत्माओं की उपस्थिति का अहसास हम भूत के रूप में या फिर प्रेत के रूप में करते हैं. यही आत्मा जब सृष्टि के चक्र में फिर से प्रवेश करती है तो उसके भूत होने का अस्तित्व भी समाप्त हो जाता है. अगर आपने अपनी कोई चीज घर में किसी खास स्थान पर संभाल कर रखी हो, लेकिन ढूंढने पर वह चीज उस स्थान पर न मिले. और इस तरीके के वाकये आपके साथ बार-बार हो रहे हों तो समझ जाइए आपके घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का वास है
कहते हैं कि आत्माएं अपने जीवन काल में संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को ही अपनी ओर आकर्षित करती है, इसलिए उन्हें इसका बोध होता है. यदि आपके घर का तापमान अगर अचानक से बदल जाए यानी सब कुछ सामान्य होने पर अगर आप अपने आस-पास का तापमान कम महसूस होने लगे यानी आपको भरी गर्मी में अचानक ठंड का अहसास होने लगे तो यह भी शुभ संकेत नहीं है.
कहते हैं बुरी शक्तियां अपनी ताकत का अनुभव खुद की करवा देती हैं. यदि आपको अचानक यह लगने लगे कि कोई आपको छू रहा है और आप पलटकर देखें तो वहां कोई मौजूद नहीं हो. और इस तरह की घटना आपके साथ बार-बार हो तो इसका अर्थ है कि कोई नकारात्मक शक्ति आपको अपनी ताकत का अहसास करवाना चाहती है.
दोपहर में या देर रात अगर घर अजब-अजब सी आवाजें जैसे दरवाजा खटखटाने, किसी चीज के अचानक गिरने या चलने की आवाजें आएं तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर यह घटना कई दिनों तक लगातार होने लगे तो यह आपको सजग रहने का संकेत है.


No comments:
Post a Comment